आकर्षक झांकियों के साथ सिसवा में निकली सात सौ मीटर की तिरंगा यात्रा
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के उपरांत प्रारंभ हुई यात्रा
जगह-जगह लोग तिरंगे को देते रहे सलामी
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- सिसवा युवा संगठन की ओर से सिसवा कस्बे में आकर्षक झांकियों के साथ सात सौ मीटर की तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस बीच जहां पूरा नगर वंदे मातरम की जयघोष से गूंजा, वहीं जगह-जगह पर नगरवासी तिरंगे को सलामी देते नजर आए। गोपाल नगर तिराहा स्थित केनयुनियन कार्यालय परिसर में आरपीआइसी स्कूल के प्रिंसिपल ई. नीरज तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगठन के सदस्य नवीन तिवारी व रितेश सोनी द्वारा मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दिया। इसके उपरांत सात सौ मीटर लंबे तिरंगा झंडा को आरपीआइसी स्कूल, सेंट जोसेफ्स स्कूल, स्टर्लिंग पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रेमलाल सिंहानिया कन्या इंटर कालेज, किसान आदर्श इंटर कालेज बेलवा, लिटिल स्टार एकेडमी हरपुर पकड़ी, जेपी पब्लिक स्कूल, माइल स्टोन एकेडमी स्कूल, ग्रीन वेव पब्लिक स्कूल, आइडियल एसएस स्कूल, चौबे वर्ल्ड स्कूल सहित दर्जनों स्कूलों के बच्चों के साथ युवाओं की टीम ने तिरंगा यात्रा प्रारंभ की। जो कस्बे के अमरपुरवा, श्रीरामजानकी मंदिर रोड, इस्टेट चौक, सब्जी मंडी, प्रेमचित्र मंदिर रोड, सायर देवी स्थान रोड, फलमंडी, श्रीश्याम मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड होते हुए नगर भ्रमण के उपरांत गोपाल नगर तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हुआ। यात्रा के दौरान राष्ट्र प्रेम की भावना से ओत प्रोत देश भक्ति गीत बच्चों का हौंसला बढ़ा रहे थे। यात्रा में जगह-जगह लोग अभिनंदन करते हुए तिरंगे को सलामी दे रहे थे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद जायसवाल सरस ने किया। तिरंगा यात्रा में शशिकला सिंह, संजय सिंह, नवीन तिवारी, रितेश सोनी, विजय कपूर, अहिल्या तिवारी, उषा गुप्ता, श्रीराम आर्या, संतोष कुमार आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : विधायक की पत्नी को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे सीएम, सुरक्षा के कड़े इंतजाम